-फोटो 59 : फूलों का गुलदस्ता भेंट कर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का स्वागत करती नप चेयरपर्सन सर
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नप चेयरपर्सन ने जिला उपायुक्त को नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों तथा मौजूदा समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
चेयरपर्सन ने जिला उपायुक्त को सफाई व्यवस्था, नप की ग्रांट, मेन बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनवाने, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण की गई नगर परिषद की भूमि की मुआवजा राशि जल्द दिलवाने सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर डीसी ने कहा कि नगर परिषद सरकार द्वारा आमजन के हित में चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलवाने के साथ-साथ शहरी क्षेत्र का विकास करने में अपनी अहम भूमिका निभाए।
-फोटो 59 : फूलों का गुलदस्ता भेंट कर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का स्वागत करती नप चेयरपर्सन सरोज राठी। विज्ञप्ति