फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो रोटियों के भी पड़ने लगे हैं लाले

Sat, 27 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बैंक का लोन और बच्चों की फीस कहां से लाएं। अब तो रोटियों के भी लाले पड़ने लगे हें। इस शहर में नए सिरे से कारोबार शुरू करना, आ बैल मुझे मार के बराबर होगा। भाईचारा बिगड़ गया है और सच कहूं तो अब यह शहर रहने के लायक नहीं रहा, पलायन करने की तैयारी में हूं। ये कहना है उपद्रव में नुकसान के बोझ तले दबे मुकेश गोयल का। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के सामने स्थित उनकी हार्डवेयर एवं सेनेटरी की दुकान को 20 फरवरी को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। दुकान की हालत देख कोई दो शब्द सांत्वना के देता है तो मुकेश की आंखें भर आती हैं। उपद्रव को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी आंखों के सामने आज भी हादसा ज्यों का त्यों बसा है, लगता है जैसे कुछ घंटों की ही बात हो।
विज्ञापन


आठ साल पहले शुरू किया था व्यापार
करीब आठ साल पहले मुकेश ने छोटे भाई के साथ मिलकर यह काम शुरू किया था। इससे पहले दुकान को किराए पर दे रखा था। लेकिन इस बात का किसी को क्या पता था कि कुछ ही दिनों बाद सिर्फ दुकान अवशेष ही शेष बचेंगे। मुकेश ने कहा कि दुकान रखा लाखों का सामान मिनटों में खाक हो गया। इमारत का जो नुकसान हुआ सो अलग।

उपद्रव के समय दुकान बंद थी
मुकेश ने बताया कि भीड़ से बचने के लिए दुकान पर ताला लगा दिया था, लेकिन उपद्रवियों ने ताला तोड़ा और दुकान में आग लगा दी। जिसमें सामान के साथ साथ मेहनत करके खड़ी की हुई दुकान की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


बैंक से लिया था लोन
मुकेश ने बताया कि दुकान के लिए बैंक से भी लोन ले रखा है। जो कि अब तक नहीं चुका सके हैं और ऊपर से इतनी बड़ी मार कि दुकान के साथ बच्चों के सपनों व दो भाईयों की रोजी रोटी को भी उपद्रवियों ने राख में मिला दिया। मुकेश ने बताया कि परिवार तो इस कदर डरा हुआ कि वह गांव डीघल चले गए हैं और वह भी जल्द ही शहर से पलायन की तैयारी कर रहे हैं।

भाईचारा कायम रखने की अपील की : अजय सेठी
बेरी। पिछले दिनों जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों द्वारा शहरों में मचाए गए उत्पात को लेकर शुक्रवार को थल सेना के ब्रिगेडियर बेरी थाने में पहुंचे। ब्रिगेडियर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेरी क्षेत्र व आस-पास गांवों के सरपंच व पंचों को बुलाया गया और ग्रामवासियों व व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थल सेना के ब्रिगेडियर अजय सेठी ने सभी ग्रामीणों व व्यापरियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में आपसी भाईचारा बनाए रखे और किसी प्रकार की कोई झूठी अफवाहें फैलाता है तो उस पर ध्यान न दे और आर्मी ने पूरी तरह से शहर व कस्बे में कमान संभाल रखी है और आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।



 उनके साथ आए मेजर सीआर सिंह ने बताया कि  प्रशासनिक अधिकारी आपके साथ है और आप अपने गांव में आपसी भाई-चारा बनाए रखे किसी प्रकार की कोई अफवाहों पर ध्यान न दे अगर कोई भी अफवाह अपकों कही से पता चलता है तो तुंरत हमारे को सूचना दे और हम कार्रवाही करेंगे। बैठक में कमांडिंग ऑफिसर सुमित कोहली, मेजर के के छेत्री, शीतल कुमार, डीएसपी जगत सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार, चौकी इंचार्ज राजकुमार, वजीरपुर सरपंच विरेन्द्र सिंह, धांधलान सरपंच विरेन्द्र, व्यापार मंडल के प्रधान अत्तर सिंह कादयान, कर्नल शेर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि भोला कादयान, व पार्षद प्रवीन सलूजा, पार्षद आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें