फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी में अब तीन दिन में एक बार मिलेगा पानी

Tue, 11 Jun 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। करीब 20 हजार की आबादी वाले बेरी कस्बे में जलघर के टैंकों का जलस्तर काफी कम है। टैंकों में कम मात्रा में पानी होने से विभाग की तरफ से कम मात्रा में पानी की सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन अब टैंकों का जलस्तर इतना कम हो गया कि विभाग ने तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अब टैंकों का लेवल बिल्कुल नीचा होने के बाद अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि 28 जून को झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आने की उम्मीद है और उसके बावजूद विभाग 2 दिनों तक पानी स्टोरेज करने के बाद सुचारू रूप से पानी की सप्लाई हो पाएगी।
विभाग के अधिकारियों की माने तो टैंकों में पानी का लेवल बिल्कुल नीचे चला गया है और पुराने जलघर में 5 फीट पानी बचा हुआ है। नए जलघर के 2 टैंकों में आधा-आधा फीट पानी व 2 टैंकों में 6-6 फीट पानी बचा हुआ है।
विज्ञापन

दोनों जलघरों से होती है सप्लाई : अधिकारियों के अनुसार बेरी कस्बे में 50 प्रतिशत पानी की सप्लाई पुराने जलघर व 50 प्रतिशत नए जलघर से सप्लाई होती है, समस्या इसलिए गहराई हुई कि पहले झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी 15 दिन बंद होती थी और 15 दिन नहर चलती थी, लेकिन अब महीने में 15 दिन झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आता है तो करीब एक माह के लिए नहर बंद होती है। इससे पानी की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें