फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी में गला सूखने और सिर दर्द की समस्या बढ़ी

Tue, 11 Jun 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी और लू से कामकाजी लोगों की हालत खराब हो रही है। गला सूखने लगा, सिर में दर्द और चेहरा लाल पड़ रहा है। बेचैनी और सिर चकराने की भी समस्याएं हैं। हालत खराब होने पर मरीज नागरिक अस्पताल व प्राइवेट क्लीनिकों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इस तरह के मरीजों की संख्या पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ रही है। अब प्रतिदिन 40 से 50 मरीज ऐसे आ रहे हैं। उन्हें डॉक्टरों द्वारा दवाई दिए जाने के साथ-साथ गर्मी से बचने के उचित परामर्श भी दिए जा रहे हैं। अस्पताल के फिजिशयन डॉ. सुंदरम ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी और डायरिया के कारण मरीजों की हालत ज्यादा खराब हो रही है।
उल्टी-दस्त बंद न होने और गर्मी के कारण सिर भारी रहना, घबराहट होने जैसी समस्याएं मरीजों में आ रही है। इनको दवाएं भी दी गई हैं। वहीं नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण ने बताया कि सबसे ज्यादा बच्चों में उल्टी-दस्त के कारण हालत गंभीर होने की समस्याएं हुई हैं। अनेक ऐसे भी बच्चे अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं जिनमें पानी की कमी होने के कारण बच्चेे की गतिविधियां कम हो गई हैं। आंखें चढ़ने के साथ शरीर में सुस्ती है। ऐसे बच्चों को तत्काल भर्ती कर उपचार भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें