फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब सोमवार से रजिस्ट्री होने की उम्मीद

Sat, 04 Apr 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तहसील में नए कलेक्टर रेट लगातार तीसरे दिन भी लागू नहीं हो सके हैं। पोर्टल पर रेट अपलोड न होने के कारण रजिस्ट्री का काम प्रभावित हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार से नए कलेक्टर रेट के अनुसार रजिस्ट्री शुरू होने की उम्मीद है। राजस्व विभाग की ओर से जारी कलेक्टर रेट में कई खामियां सामने आई हैं। इनमें शहर की कई कॉलोनियों के नाम और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्से शामिल नहीं किए गए हैं। इस कारण नए रेट को लागू करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने कलेक्टर रेट में सुधार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया शनिवार शाम तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद ही नए कलेक्टर रेट पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने दावा किया है कि सभी खामियों को दूर करने के बाद सोमवार से नए कलेक्टर रेट के अनुसार रजिस्ट्री का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल पुराने रेट पर 31 मार्च से पहले स्वीकृत की गई रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। शुक्रवार को भी करीब 10 रजिस्ट्री पुराने रेट पर की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें