फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित पंचायतें अब बनेंगी सक्षम : धनखड़

Mon, 12 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

 शिक्षित पंचायतों के साथ ही अब सक्षम पंचायतें बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए सरपंचों को प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों में 3 माह की ट्रेनिंग देने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि अब ग्रामीण विकास किसी भी रूप से पीछे नहीं रहेगा और इसके लिए जहां साक्षर पंचायतें चुनकर सामने आई हैं वहीं बेटियों को भी गांव की चौधर सौंपी गई है। यह बात कृषि, पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। कृषि मंत्री रविवार को झज्जर हलके के गांव कालियावास में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव की सरपंच बेटी को आशीर्वाद देते हुए विकासात्मक कदम में सजग रहने के लिए प्रेरित किया। धनखड़ ने अपने जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन गांव कालियावास, बिरहोड़, मातनहेल सहित साथ लगते दर्जन भर गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को 14 दिसंबर की मातनहेल में होने वाली झज्जर विकास रैली का न्यौता भी दिया।

समान विकास की विचारधारा का प्रमाण होगी झज्जर विकास रैली
 कृषि मंत्री धनखड़ ने ग्रामीण जनसभा में लोगों को रैली का न्यौता देते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार सबका साथ सबका विकास की सोच के अनुरूप सरकार ने प्रदेश के 90 हलकों में भले ही विधायक भाजपा से हो अथवा विपक्षी दल से सभी हलकों में रैली करते हुए करोड़ों रूपए की विकास योजनाओं की सौगात देने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में अब झज्जर हलके की रैली मातनहेल गांव में 14 दिसंबर को होगी। उन्होंने कहा कि समान विकास की विचारधारा के साथ हलकों में रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने मंत्रीमंडल के साथ पहुंचकर विकास योजनाओं का तोहफा हलकावासियों को दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि झज्जर हलके के गांवों का वे दौरा कर रहे हैं और रैली को लेकर पूरे हलके में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रैली में हलके की मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा और हलके के गांवों के विकास में रैली मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देना देशहित में जरूरी
ओमप्रकाश धनखड़ ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के लिए गए फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक आजादी की लड़ाई में पीएम ने जो शुरूआत की है उसमें बैंक के सामने लाइन में लगा हर व्यक्ति आर्थिक आजादी के सिपाही की भूमिका निभा रहा है। कैशलेस लेने देन प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए सार्थक कदम उठाए गए हैं। ऐसे में विपक्षी दलों को परेशानी हो रही है और कालेधन के खात्मे के लिए सरकार गंभीर है। ग्रामीण जनसभाओं मेें कृषि मंत्री का जोरदार अभिनंदन हुआ और पगड़ी बांधकर उनका मान सम्मान भी किया गया।  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, पूर्व मंत्री कांता देवी, सुनीता चौहान, सीमा दहिया सहित अनेक कार्यकर्ता व प्रशासन की ओर से एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें