बहादुरगढ़। नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। परिषद ने नोटिस जारी किए गए हैं जिन पर पांच लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
शहर में 263 प्रॉपर्टी आईडी ऐसी चिह्नित गई है जिन पर पांच लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। दरअसल बहादुरगढ़ में 86 हजार प्रापर्टी इकाई हैं। इनसे पिछले साल नगर परिषद ने करीब साढ़े 5 करोड़ से अधिक का प्रापर्टी टैक्स वसूला है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि के भीतर टैक्स जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं कराई जाती है तो संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।