फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खोखे व चैंबर हटाने के लिए नोटिस जारी

विज्ञापन
24jjrp12- तहसील परिसर में रखे गए खोखे। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बेरी। लघु सचिवालय में वकीलों के चैंबर व टाइपिस्टों के खोखे हटवाने के लिए एक बार फिर दोबारा तहसीलदार की तरफ से नोटिस जारी किया गया। नोटिस में लिखा गया है कि बुधवार तक तहसील पार्किंग एरिया में रखे अवैध चैंबर हटाना सुनिश्चित करे अन्यथा उसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

12 फरवरी को वकीलों के चैंबर व टाइपिस्टों के खोखे हटवाने के लिए तहसीलदार की तरफ से नोटिस जारी किया गया। वकीलों व टाइपिस्टों ने विरोध करते हुए 13 फरवरी को वर्क सस्पेंड किया था और इसके बाद 16 फरवरी को भी वकीलों व टाइपिस्टों ने वर्क सस्पेंड रखा।
वकीलों व टाइपिस्टों के समर्थन में झज्जर व बादली बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी पहुंचे थे। बेरी एसडीएम और वकीलों के बीच समझौता हुआ था कि बीचों-बीच रखे हुए खोखे हटा लिए जाएंगे। बीचों-बीच रखे खोखे न हटाने पर 23 फरवरी को फिर तहसीलदार ने नोटिस दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें