झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की समीक्षा करते हुए शेष मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर तुरंत डिजिटाइजेशन पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में लंबित पंजीकरण कार्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
डीसी ने निर्देश दिए कि ऑनलाइन जमा गणना प्रपत्रों का भौतिक सत्यापन समय सीमा से पहले पूरा हो और कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने वीआईपी मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त कर सत्यापन करने और लंबित मामलों की समीक्षा के निर्देश दिए।
उन्होंने 31 जुलाई से शुरू होने वाले दावा एवं आपत्ति चरण से पहले अतिरिक्त ईआरओ को प्रशिक्षण देने तथा उन्हें मतदान केंद्र आवंटित करने के निर्देश भी दिए।