फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पूरा दिन रहेगा शुभ, किसी भी वक्त बांध सकती हैं बहनें राखी

Thu, 18 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
विज्ञापन
बाजार - फोटो : bureau
विज्ञापन
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शहर में खूब भीड़भाड़ रही। बहन-भाइयों ने जमकर खरीदारी की। बहनों ने भाई के लिए राखी एवं मिठाई तो भाई ने अपनी बहन के लिए उपहार एवं वस्त्र आदि खरीदे।
विज्ञापन

वीरवार को रक्षा बंधन है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व की पिछले कई दिनों से रौनक है।

राखी से एक दिन पूर्व यानी बुधवार की शाम तो बाजार बिलकुल गुलजार हो गए। मेन बाजार, रेलवे रोड, कमेटी चौक, नाहरा-नाहरी रोड, नजफगढ़ रोड सहित शहर के अन्य मार्गों के बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। राखी से लेकर मिठाई और गिफ्ट गैलरी व कपड़ों की दुकानों में काफी रौनक थी। बहनें जहां अपने भाई के लिए सुंदर-सुंदर राखियां खरीद रही थी, तो भाई भी अपनी बहन को खुश करने के लिए गिफ्ट गैलरी व कपड़ों की दुकानों में डटे हुए थे। किसी ने अपनी बहन के लिए सूट खरीदे तो किसी ने अपनी बड़ी बहनों के लिए साड़ियां खरीदीं।

खूब बिकीं मिठाइयां
मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़भाड़ थी। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए बर्फी, घेवर, रसगुल्ला और गुलाब जामुन आदि की जमकर खरीदारी की। दिल्ली-रोहतक हाइवे, नजफगढ़ रोड, रेलवे रोड, मेन बाजार व झज्जर रोड पर स्थित मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ थी।
विज्ञापन


शुभ है मुहूर्त
पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि वीरवार यानी 18 अगस्त का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। इस दिन कोई भद्रा नहीं है। राहुकाल भी देर शाम को है। ऐसे में दिन में बहनें किसी भी समय भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। उन्होंने बताया कि दाहिने ओर भाई को बिठाकर उसके माथे पर रोली-चावल से तिलक करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें