फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो विस्तार की योजना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






बहादुरगढ़। शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से सांपला तक मेट्रो के विस्तार की कोई संभावना नहीं है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) स्पष्ट किया है कि सांपला तक मेट्रो के विस्तार की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता ने सूचना के अधिकारी अधिनियम के तहत मेट्रो विस्तार के संबंध में जानकारी मांगी थी।



बहादुरगढ़ के मनमोहन नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने जुलाई 2022 में डीएमआरसी से सूचना के अधिकारी अधिनियम के तहत कुल छह प्रश्न पूछे थे। एचएमआरटीसी ने केवल तीन ही प्रश्नों के 19 अप्रैल 2023 को दिया। इसमें बताया है कि फिलहाल एचएमआरटीसी के पास दिल्ली मेट्रो ट्रेन का सांपला तक विस्तार किए जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) पहले ही साफ कर चुकी है कि वह अपनी ओर से मेट्रो को यहां से आगे नहीं ले जाएगी।
विज्ञापन




वर्ष 2022 में हरियाणा सरकार की इच्छा पर डीएमआरसी ने बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो रेल सेवा के लिए तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करवाई थी। एचएमआरटीसी ने बताया है कि बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो रेल सेवा संचालन के लिए तैयार कराई रिपोर्ट में इस परियोजना की अनुमानित लागत 2522 करोड़ रुपये बताई थी। जन सूचना अधिकार से यह खुलासा भी हो गया है कि जन प्रतिनिधियों ने दिल्ली मेट्रो का विस्तार बहादुरगढ़ से बढ़ाकर सांपला तक करने के लिए कोई प्रस्ताव एचएमआरटीसी को नहीं दिया।
विज्ञापन




जनता को बरगलाते हैं नेता

दिल्ली मेट्रो सेवा जब से बहादुरगढ़ आई है तभी से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बयानबाजी करते रहे हैं कि मेट्रो सेवा को जल्द ही सांपला तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन आरटीई के तहत एचएमआरटीसी से मिले जवाब से यह साबित हो गया है कि मेट्रो के विस्तार की अभी कोई योजना नहीं है।



-सतपाल हाडा, सामाजिक कार्यकर्ता


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें