फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रात को चली आंधी, आज बारिश के आसार

Fri, 28 Apr 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को दिन भर गर्मी रही लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। देर शाम आंधी चली और मौसम खराब हो गया। मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। आंधी के चलते गेहूं खरीद और उठान का काम बाधित हो सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा की गई 27 अपै्रल को मौसम बदलने की पहले ही संभावना जताई थी। हालांकि सुबह के समय काफी गर्मी रही लेकिन शाम को पांच बजे मौसम बदल गया। काले बादल छा गए और आंधी चली। धूल भरी आंधी से लोगों को परेशानी हुई। बाजार में दुकानों का सामान गिर गया। शाम को ही अंधेरा छा गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर रहा। आंधी चलने के कारण वाहनों की लाइटें भी अंधेरा होने से पहले जल गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब दो तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बीच 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बहादुरगढ़ में 28 अपै्रल को तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अब बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 29 अपै्रल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री पर रहेगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। 30 अपै्रल को भी यही आलम रहेगा। वहीं 1 और 2 मई को बारिश कुछ तेज भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19-20 डिग्री रह सकता है। इलेक्ट्रानिक्स आइटम का व्यापार करने वाले राजेश चुघ का कहना है कि अपै्रल के महीने में अधिकतर घरों में एसी चालू नहीं हुए हैं। मौसम ठंडा है और तापमान भी 34-35 डिग्री के आसपास रह रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि दोपहर के समय सूर्य देव अपने तेज के साथ आसमान में चमकते हैं, लेकिन अपै्रल के महीने में होने वाली गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। वीरवार को शाम के समय तेज आंधी के बाद मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग की ओर से भी अगले दो-तीन दिनों तक बारिश के आसार बताए गए हैं। यदि बारिश होती है तो मौसम फिर से ठंडा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें