फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महाग्राम में नहीं कूड़ा डालने के लिए जगह चिह्नित, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
फोटो नंबर 71:  बादली में लगा कूड़े का ढेर।संवाद
विज्ञापन
बादली। पंचायत के पास कूड़ा डालने के लिए कोई जगह ही नहीं है। गांव का सारा कूड़ा बस स्टैंड, पेलपा रोड, गुरुग्राम चौक और पंजाब नेशनल बैंक रोड पर डाला जाता है। बारिश के कारण यहां दलदल बन गई है। ऐसे में आसपास के ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल बाबा मोहनदास मंदिर और गुरुग्राम चौक के पास है। गांवों के बीच पड़ी गंदगी से बीमारी फैलने का अंदेशा भी बना है। स्वच्छता के नाम पर गांव में अभियान तो चलाए जाते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इनका असर देखने को नहीं मिलता।

बॉक्स
कूड़ा डालने के लिए आबादी से दूर जगह चिह्नित होनी चाहिए। गांव की आबादी शहर की तर्ज पर बढ़ रही है। जहां गांव की आबादी 17.000 के पार है, वहीं आसपास के ग्रामीण भी महाग्राम बादली में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने आते हैं।
विज्ञापन


-हैप्पी, बादली।

पुरानी तहसील से नई तहसील तक बाजार बढ़ चुका है। ऐसे में दुकानदारों के सामने गंदगी एक बड़ी समस्या बनी है। महाग्राम पंचायत और प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने के प्रबंध करने के साथ-साथ कूड़ा डालने की जगह चिह्नित करनी चाहिए।
विज्ञापन


-रणधीर, दुकानदार।

वर्जन
पंचायत अधिकारियों को जगह तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अलग से जगह चिह्नित कर ग्रामीणों को कूड़े से निजात दिलवाई जाएगी।

-डॉ रमन गुप्ता, एसडीएम बदली।

फोटो नंबर 71:  बादली में लगा कूड़े का ढेर।संवाद

फोटो नंबर 71:  बादली में लगा कूड़े का ढेर।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें