24 एडीवीटी फोटो झज्जर-बहादुरगढ़ (मेडार्क हास्पिटल)
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कांफ्रेंस हाल में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बैठक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम और बिजली अदालत चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कोई उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। अधिकारी व कर्मचारी इंतजार करते रहे, लेकिन कोई उपभोक्ता शिकायत लेकर नहीं आया। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में आयोजित की गई थी। बैठक में बिजली व बिलों से संबंधित (चोरी और अनऑथराइज्ड लोड के केसों को छोड़कर) मामलों की सुनवाई होनी थी, लेकिन कोई नहीं आया।