फोटो नंबर 75: तहसील कार्यालय में बना शौचालय दयनीय हालत बयां करते हुए
बादली। प्रशासन की ओर से स्वच्छता के दावे नाकाम साबित हो रहे हैं। एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में शौचालय बदबू दे रहे हैं। यहां कामकाज करवाने के लिए आने वाले लोग परेशान हैं लेकिन प्रशासन अनजान है।
शौचालय के सामने ही वकीलों के चेंबर बने हैं यहां तक दुर्गंध उड़ती है। आमजन और वकीलों का कहना है कि शौचालयों में ना तो पानी है और ना ही साफ सफाई की कोई व्यवस्था की गई है। यहां शौचालयों की हालत बेहद बदतर है। शौचालय में गंदगी के कारण मच्छरों की भी भरमार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की स्वच्छता अभियान को ही देखते हुए शौचालयों की साफ-सफाई और व्यवस्था ठीक करवाई जाए।
तहसीलदार श्रीनिवास का कहना कि शौचालय की सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं, कर्मचारी नियुक्त कर पानी की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। पिछले दिनों कुछ मरम्मत करा सुधार भी किया गया है।