बेरी। स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका की तरफ से कूड़ा उठान के लिए नई ट्राई साइकिलें खरीदी जाएंगी। यह निर्णय विशेष रूप से सूखा कचरा संग्रहण को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है। इसके लिए 3 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पहले से है लेकिन पुरानी ट्राई साइकिलें कंडम हो चुकी हैं। नई ट्राई साइकिलों के माध्यम से वार्डों में या फिर अन्य स्थानों पर सफाई कर्मियों को सूखा कचरा अलग से एकत्र करने में सुविधा मिलेगी।
इससे प्लास्टिक, कागज, गत्ता और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को व्यवस्थित ढंग से इकट्ठा किया जा सकेगा।
हल्की और सुगम संचालन वाली होंगी ट्राई साइकिल
ट्राई साइकिल हल्की और सुगम संचालन वाली होंगी जिससे संकरी गलियों और मोहल्लों में भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा। नगर पालिका का लक्ष्य है कि शहर में स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
वर्जन
पालिका की तरफ से सूखा कचरा एकत्रित करने के लिए 3 लाख रुपये की लागत से नई ट्राई साइकिलों को खरीदने के लिए टेंडर लगाया गया हैं। पुरानी ट्राई साइकिलें कंडम हो चुकी हैं जिसके चलते नई ट्राई साइकिलें खरीदी जा रही हैं। इसके बाद कर्मचारियों को वितरित किया जाएगा।