फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 200 मीटर दौड में नितेश और प्रीति रही प्रथम

Wed, 31 Jan 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp11 राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में  विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए ​शिक्षक ।संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह के निर्देशन में बीएससी तृतीय वर्ष के सोनू के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट निकालकर प्रतियोगिता शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिता रानी ने कहा कि नए भारत का उदय में खेलकूद का महत्व है। खेलकूद से विद्यार्थियों को शरीर स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह आर्य ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने खेलकूद में वैश्विक पटल पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दिवस की मुख्य खेल स्पर्धाओं में 400 मीटर दौड़ में मनोज कुमार प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय और योगेश तृतीय स्थान, 200 मीटर दौड़ में नितेश कुमार प्रथम, मनीष द्वितीय और विकास तृतीय स्थान, लम्बी कूद में मुकेश प्रथम, चरण सिंह द्वितीय और सत्यवान तृतीय स्थान पर रहे। प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रीति प्रथम, मीनू द्वितीय और साधनी तृतीय स्थान, लड़कियों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में मीनू प्रथम, प्रीति द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान, लड़कियों की ऊंची कूद स्पर्धा में प्रीति प्रथम, साधनी द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें