फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घरों में हो रहे दूषित पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा वार्ड नंबर-15 की जनता को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था ठप होने के कारण अब घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक तौर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-15 के किला मोहल्ला, झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, बसंत विहार निवासियों श्यामलाल, विक्की नारंग, कृष्ण मल्होत्रा, संजय, शिखा, सीमा, ज्योति, देवेंद्र, हरीश, गुलशन नारंग, महेश शर्मा ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था ठप होने के कारण घरों में गंदा पानी घुस रहा है और गलियों में गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब समस्या इतनी विकराल हो चुकी है लोगों के घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई भी हो रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सीवरेज के गंदे पानी से लोगों को जहां आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गंदे पानी में मच्छर मक्खी पनपने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। साथ ही दूषित पेयजल भी लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत पोर्टल के जरिए व मौखिक तौर पर समस्या के समाधान के लिए कहा जा चुका है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। वार्ड वासियों ने कहा कि यदि सीवरेज व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो लोग विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरने

पर मजबूर होंगे।

वर्जन...
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत की गई है। वार्ड वासी भी उन्हें बार-बार इस संदर्भ में अवगत करा रहे हैं। अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया है। अधिकारियों से मांग है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रीति राठी, पार्षद, वार्ड 15



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें