फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट लेवल पर निशांत ने जीता ब्रांज मेडल

Wed, 03 Feb 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी में 41 वीं जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झज्जर बॉक्सिंग टीम के निशांत ने  91 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज मेडल जीता। उसके झज्जर पहुंचने पर एक कार्यक्रम का आयोजन करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, बंटी सफीपुर, झज्जर बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान सोमवीर अहलावत, कार्यकारी प्रधान व कोच हितेश देशवाल, समाजसेवी अजय धनखड़ ने निशांत को बधाई दी।

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि झज्जर जहांआरा बाग स्टेडियम में बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके जिला का नाम रोशन कर रहे है।
विज्ञापन


युवा मुक्केबाजों के जुनून को देखकर अब लगने लगा है कि यहां से कोचिंग लेने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अलावा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपना उच्च मुकाम हासिल करेंगे। उन्होंने युवा मुक्केबाजों से आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ी सिर्फ मेहनत करें बाकी काम उनके अनुभवी कोच संभाल लेंगे। इस मौके पर रमेश कोच, कोच सुकन्या यादव, कोच सिंधुबाला भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें