-फोटो 67 : भाषण प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, विकास और योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निशा प्रथम, संजना द्वितीय, तन्नू तृतीय स्थान पर रहीं। यह आयोजन महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अनीता दलाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल छात्रों में राज्य के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है, बल्कि वे अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और नेतृत्व कौशल को भी निखारते हैं। राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मोहित ने कहा कि हरियाणा दिवस हमें अपने राज्य की उपलब्धियों पर गर्व करने और भविष्य में और अधिक प्रगति के लिए प्रेरित करता है।