फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कविता पाठ में निशा, संस्कृत श्लोकोच्चारण में मुस्कान प्रथम

Fri, 08 Mar 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में वीरवार को हिंदी एवं संस्कृत साहित्य परिषद के तत्वावधान में हिंदी कविता पाठ और संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनका आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप तथा सह-संयोजन शिव शंकर ने किया। मंच संचालन सुदेश कुमारी ने किया।
विज्ञापन

हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की निशा ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की नीलम ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोकोच्चारण में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की निशा ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने रितू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर एक्सटेंशन लेक्चरर डॉ. सुरजीत सिंह, सुदेश कुमारी, कृष्ण कुमार तथा मोनू कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें