फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मियों ने चार दिन बढ़ाई हड़ताल

Tue, 30 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
झज्जर। मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मियों ने समाधान न होने पर उसे चार दिन और बढ़ा दिया है। हड़ताल के चलते टीकाकरण, काउंसिलिंग, दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीआईसी, मेंटल हेल्थ, मोबाइल हेल्थ टीम के कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को वापस जाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल के प्रांगण में मांगों को लेकर नारेबाजी की और धरना दिया।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय में आगामी चार दिन की हड़ताल बढ़ाने का ज्ञापन देने का कार्यक्रम था, लेकिन सीएमओ कार्यालय की तरफ से अपना प्रतिनिधि भेजा गया। उप सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र डोगरा ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि समस्त एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा नियमित किये जाने तक एलटीसी, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश, शिशु देखभाल, अवकाश, आदि कई मांगे उनके समक्ष रखी। चौथे दिन की हड़ताल के अध्यक्षता करते हुए एएनएम अनिता ने उपस्थित हड़ताली कर्मचारियों को कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सभी एनएचएम कर्मचारी योद्धा हैं और योद्धा कभी पीछे नहीं हटते। इसलिए कोई भी एनएचएम कर्मचारियों पीछे हटने वाला नहीं है इसलिए मांग पूरी कराने के लिए हड़ताल चार दिन के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें