बहादुरगढ़। एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े कार्य होते रहे। एनएचएम कर्मियों ने कहा कि 25 जुलाई को मिशन निदेशक एनएचएम की ओर से बुलाई गई। बैठक में कोई ठोस निर्णय कर्मचारी हित में नहीं लिया जाता तो वार्ता के बाद 26 जुलाई को हड़ताल पर चले जाएंगे। उधर अस्पताल प्रबध्ंान डाक्टरों, नर्सिंग ऑफिसरों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हों इसको लेकर आवश्यक कदम उठा रहा है।
उधर स्वास्थ्य विभाग में नियमित तौर पर कार्यरत यही नहीं नर्सिंग ऑफिसर भी आंदोलन की राह पर है। जहां मंगलवार व बुधवार को नर्सिंग ऑफिसरों ने अपनी आवाज उठाते हुए काले बिल्ले लगाकर सांकेतिक रोष जताया। वहीं 25 जुलाई को वे भी 2 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। वहीं डाक्टरों ने भी सांकेतिक हड़ताल के बाद 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़तालन पर जाने का ऐलान कर रखा है। ऐसे में 25 जुलाई को नागरिक अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को और ज्यादा दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है।
एनएचएम कर्मियों की है यह मांग
-एनएचएम कर्मचारियों की ओर से कई वर्षों से दी जा रही सेवाओं को ध्यान रखते हुए सरकार द्वारा एनपॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित करने।-एनएचएम कर्मचारियों को भी 7वें वेतन आयोग का लाभ दिए जाएं। सेवा नियमों में रह गई त्रुटियों व वेतन विसंगतियों को ठीक करने के लिए संघ के साथ वार्ता करके उन्हें दूर किया जाने की मांग भी की।