फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 26 Sep 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़

सार

झज्जर में एनएचएम कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात कर लंबित मांगों को दिवाली से पहले पूरा करने की मांग की। मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
25jjrp08- मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन सौंपते एनएचएम कर्मी। स्रोत-यूनियन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर। खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर से अखिल भारतीय एनएचएम कर्मचारी कल्याण संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मंत्री को सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर और शाल भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने मंत्री से निवेदन किया कि दिवाली से पूर्व उनकी लंबित मांगों का समाधान किया जाए और मुख्यमंत्री कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट स्वरूप यह निर्णय प्रदान करें। एनएचएम कर्मी संदीप जांगड़ा ने उनके समक्ष अपनी प्रमुख मांगों को रखा।
इस पर मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा करेंगे और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूनम दहिया, मीनाक्षी पिलानिया, शीतल, अनीता, सोनू जाखड़, जीवन, नरेंद्र, मीनाक्षी, अनिल कादयान, पूनम, अंजू, संदीप, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें