फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए नया रेस्ट हाउस खुला

Tue, 26 Nov 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : बहादुरगढ़ में बना सैनिक रेस्ट हाउस देखने पहुंचे पूर्व सैनिक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में पुराने न्यायालय परिसर के पास बनाए गए नए सैनिक विश्राम गृह को सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए खोल दिया गया है। अब वे निर्धारित नियमों का पालन करके इस विश्राम गृह की सेवाएं ले सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ़ की बैठक के बाद संगठन के प्रधान श्रीनिवास छिकारा ने दी। बैठक में प्रस्ताव पास करके जिला सैनिक बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई। त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ़ की मासिक बैठक आर्य नगर की गली नंबर-6 में स्थित संगठन कार्यालय में हुई। बैठक में सैनिक परिवारों के कल्याण के विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर बताया गया कि पुराने अदालत परिसर के पास स्थित सैनिक रेस्ट हाउस को सैनिकों व पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए आरंभ कर दिया गया है। अब अपनी आवश्यकता के अनुसार कोई भी सैनिक या पूर्व सैनिक इस रेस्ट हाउस में निर्धारित शुल्क अदा करके ठहर सकता है। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी सैनिक संगठन की ओर से कुछ रोज पहले विधायक राजेश को ज्ञापन देकर सैनिक विश्राम गृह को खुलवाने की मांग की गई थी। अब लोक निर्माण विभाग ने विश्राम गृह का नवनिर्मित भवन जिला सैनिक बोर्ड को सौंप दिया है। इसके बाद बोर्ड ने विश्रामगृह की सेवाएं सैनिको व पूर्व सैनिकों के लिए खोल दी हैं।
श्रीनिवास छिकारा ने बताया कि सोमवार को संगठन की बैठक में जिला सैनिक बोर्ड के कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सूबेदार मेजर धर्मवीर कादयान, संगठन के उप प्रधान महेंद्र सांखोल, सूबेदार श्रीभगवान, सूबेदार अजीत डागर, सूबेदार मांगेराम, जयपाल राठी व सूबेदार विजयपाल, हवलदार सुरेश राठी, तारीफ सिंह, नायक रामवीर राठी, सुरेंद्र, भूपेंद्र, पवन कोच, नेवल धनराज तहलान, हवलदार रणधीर तूर व सूबेदार जयपाल राठी भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें