फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर नहीं हुआ शहर बंद पर एटीएम रहे बंद

Tue, 29 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : bureau
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में विपक्ष की ओर से सोमवार को किया गया भारत बंद का आह्वान झज्जर शहर में फीका रहा। यहां लगभग सभी बाजार खुले रहे, हालांकि लोगों के जेब में पैैसा नहीं होने के कारण रौनक कम रही।
विज्ञापन


वहीं, दो दिन की छुट्टी के बाद बैंकों में उम्मीदों के साथ आए उपभोक्ताओं को उदास होना पड़ा। 24 हजार रुपये निकलवाने आए कई उपभोक्ताओं को मात्र चार हजार रुपये में ही संतुष्ट होना पड़ा। वहीं, कई एटीएम के शटर रोजाना की तरह बंद रहे। इससे आम आदमी को खासी परेशानी हुई।

दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जैसे ही बैंक खुले, उपभोक्ताओं की कतारें पैसा निकलवाने और जमा कराने के लिए लग गई। शाम को बैंक बंद होने तक लगभग सभी बैंकों की शाखाओं में उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। कुछ बैंक शाखाओं में पर्याप्त कैश न होने के कारण उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा तो कुछ बैंकों में लेन-देन कुछ हद तक सामान्य स्थिति में होने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भारत बंद के समर्थन में एसयूसीआई और सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 20-25 कार्यकर्ता श्रीराम शर्मा पार्क में एकत्रित हुए और नगर में नोटबंदी का विरोध करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचे। प्रदर्शन कामरेड जयकरण मांडोठी, रामचंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन में तिलकराम बागपत, महासिंह दलाल, अनूप सिंह, करतार सिंह, जगदीश, विजय कुमार, सुरेश, ईश्वर, भीम सिंह और कृष्ण शामिल रहे।

ये रखीं मांगें
बैंकों के सामने मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। सरकारी बैंकों के 11 लाख करोड़ रुपये मारे बैठे पूंजीपतियों की संपत्ति कुर्क की जाए। विदेशों में जमा काला धन के मालिकों के नाम उजागर किए जाएं और उन्हें सजा दी जाए।

उपभोक्ताओं को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने पिलाई चाय
झज्जर स्थित पीएनबी शाखा में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने बैंक में कतारों में लगे उपभोक्ताओं को चाय पिलाई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को नोटबंदी का फायदा भी बताया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता धनखड़, सोमवती, सुलोचना, सीमा, गुड्डो, जसवंती, रीना, सुजाता, रीतू आदि शामिल रहीं।

कैंसर का मरीज पूर्व सैनिक भटक रहा पैसों के लिए
तलाव गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक जयप्रकाश कैंसर के मरीज हैं। उनका इलाज चल रहा है। अब इन्हें समय समय पर जांच करानी पड़ती है और रोजाना अच्छी खुराक की जरूरत है, लेकिन अब इन्हें अपनी पेंशन निकलवाने के लिए बैंकों में धक्के खाने पड़ रहे हैं।

पूर्व सैनिक का कहना है कि सोमवार को वे 15 हजार रुपये निकलवाने आए थे, लेकिन उन्हें मात्र चार हजार रुपये ही मिले। अब वे रोजाना कैसे इतनी लंबी कतार में लगेंगे। जयप्रकाश ज्यादा देर खड़े नहीं रह सकते हैं। उनका कहना है कि सरकार को मरीजों के लिए बैंक में अलग से व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें