फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज की छात्राओं ने जीते युवा महोत्सव में पुरस्कार

Fri, 22 Nov 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की दो छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में पुरस्कार जीते। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने उर्दू कविता पाठ में प्रथम पुरस्कार और एमए मनोविज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्रा अनामिका ने अंग्रेजी कविता पाठ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों और सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. तमसा और डॉ. टीना चावला को बधाई दी। वहीं, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पूनिया और ललित कला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. ज्योति ने छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें