फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन गांवों की छात्राओं ने बुपनियां से बहादुरगढ़ तक मांगी रोडवेज बस

Fri, 22 Nov 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बुपनियां गांव से बहादुरगढ़ के लिए कोई बस सेवा न होने से दैनिक सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है। छात्राओं का कहना है कि यातायात साधनों के अभाव में परिजनों ने उनका काॅलेज जाना भी बंद करा दिया है। छात्राओं ने सीएम विंडो पर बस सेवा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

शाहपुर, देशलपुर और बुपनियां की छात्रा हिमानी, सपना, मंजु, निशा, वंदना, गीतिका, किरण, निकिता, मोहिनी, मीनाक्षी, पूजा, रजनी और एकता का कहना है कि पिछले वर्ष बुपनियां से बहादुरगढ़ के बीच एक रोडवेज बस चलती थी, लेकिन वह बस बंद करने के बाद दोबारा से शुरू नहीं की गई है। ऐसे में छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। शाम के समय घर वापस पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। तीनों ही गांवों की दैनिक सवारियां परेशान है।
छात्राओं का कहना है कि उन्होंने सीएम विंडो पर बस सेवा शुरू करवाने की मांग की है, जबकि काॅलेज प्राचार्य को भी लिखित में मांग पत्र सौंपा है। बुपनियां के सोमबीर, जसबीर और सुधीर का कहना है कि छात्राओं की मांग उचित है और जल्द ही विभाग की ओर से रोडवेज बस शुरू नहीं की गई तो युवा एकत्रित होकर विभाग और सरकार के प्रति रोष जाहिर करेंगे। एक ओर जहां सरकार बेटियों को शिक्षा और शिक्षा के साधन उपलब्ध करवाने का दावा कर रही है वहीं यातायात के साधनों के अभाव में बेटियों को स्कूल और काॅलेज छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। युवाओं का कहना है कि बहादुरगढ़ जाने के लिए निजी वाहनों में सफर करते हुए वाया डाबौदा से जाना पड़ रहा है जो कि दूर होने के साथ-साथ आर्थिक तौर पर महंगा पड़ रहा है। बुपनियां से बहादुरगढ़ की बस सेवा शुरू होने से दैनिक यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें