फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार पहचान पत्र में खामी से दाखिले में दिक्कत, छात्रवृत्ति से भी रह गए वंचित

Sat, 20 Jan 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर सरल केंद्र में परिवार पहचान पत्र ठीक करवाते हुए ग्रामीण।
विज्ञापन
झज्जर। परिवार पहचान पत्र के जरिये अब विभिन्न सुविधाओं को समबद्ध कर दिया गया है, लेकिन परिवार पहचान पत्र में हो रही गलतियों की वजह से आम जनता को इसका फायदा पूरी तरह से नहीं मिल पा रह है। गलतियां ठीक कराने के लिए लोग सरल केंद्र, क्रीड कार्यालय व एडीसी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। क्रीड विभाग के पास भी प्रतिदिन 100 से 150 शिकायतें ऑनलाइन व ऑफलाइन आ रही है, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पा रहा। अधिकतर समस्याएं आय से संबंधित आ रही है। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, माता-पिता का नाम गलत, व्यवसाय बुजुर्गों की जन्मतिथि से संबंधित शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। इन शिकायतों का समाधान के लिए सीएससी से आनलाइन आवेदन करना पड़ता है।
विज्ञापन


8 लाख आय दिखाई आय, बेटी को नहीं मिली छात्रवृत्ति
मेरे परिवार पहचान पत्र में 8 लाख की आय दिखाई गई है जबकि वह मजदूरी का काम करता हूं। 8 लाख आमदनी के कारण उसकी बेटी को मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह बार-बार एडीसी कार्यालय, क्रीड कर्मचारियों के पास चक्कर काट चुका हूं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है।

जयप्रकाश, खातीवास

बच्चों व परिवार की अलग आईडी बना दी
वह फौज में काम करता है, लेकिन उसके परिवार में से उसके बच्चों का परिवार पहचान पत्र अलग बना दिया है और उनका पत्नी-पति का अलग कर दिया गया है। वह बार-बार ठीक करने के लिए आ रहा हूं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। कई बार साइट नहीं चलने और कई बार मर्ज न होने की बात की जाती है। वह बार-बार भी नहीं आ सकता, क्योंकि फौज में हूं। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित मोहन, झज्जर


जिन लोगों के परिवार पहचान पत्र में कोई त्रुटि होती है तो वह आनलाइन आवेदन करता है। उसके बाद आनलाइन रिक्वेस्ट आने पर उसका समाधान किया जाता है।
योगेश, जिला प्रबंधक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें