फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तुर्की से स्वर्ण पदक लेकर लौटी नेहा पहलवान सम्मानित

Wed, 02 Jul 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
01jjrp18- पहलवान को सम्मानित करते सरपंच कृष्ण व अन्य पदाधिकारी। स्रोत-कोच
विज्ञापन
साल्हावास। कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में प्रशिक्षण ले रही गोल्डन गर्ल के नाम से चर्चित पहलवान नेहा सांगवान के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। नेहा सांगवान ने हाल ही में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में आयोजित विश्व रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें विश्व के प्रमुख देशों ने भाग लिया। नेहा ने फाइनल में कजाकिस्तान की पहलवान को आठ-दो के अंतर से हराकर जीत हासिल कर विदेशी सरजमीं पर तिरंगा लहराया। पहलवान की उपलब्धि पर झज्जर पावर लिमिटेड के राजीव राव, मनबर भंडारी बनीता ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर पहलवान के गुरु कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन मंदौला, कोच देवेंद्र, मंजेश बलाली, दिलबाग, सोमवीर, धर्मपाल, जय भगवान, जितल पहलवान व अखाड़ा समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें