फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ लद्दाख प्रदेश के चुनाव अधिकारी नियुक्त

Wed, 02 Jul 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ को लद्दाख प्रदेश का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। संगठन महापर्व के तहत राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ लद्दाख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है, हमारी पार्टी में सहज और सरल भाव से कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जाता है। संगठन महापर्व के तहत कार्यकर्ताओं को संगठन में सरल और सहजता के साथ नये-नये दायित्व मिल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हो रहे हैं, अगले दो तीन दिन मेंं आठ-नौ प्रदेशों में पार्टी कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण संगठन महापर्व कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्रहित पहले और संगठन बाद में हैं। दूसरी तरफ आप कांग्रेस में संगठन की चर्चा पिछले कई वर्षों से सुनते आ रहे हैं। देश व प्रदेश में चुनाव भी हो लिए लेकिन अभी तक ऐसा कुछ सामने नहींं आया है, कांग्रेस एक परिवार को समर्पित नेताओं का संगठन है। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कर्नाटक में सीएम को बदले जाने को लेकर आलाकमान वाले बयान से कांग्रेस के संगठन की स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें