बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व अन्य को तिलक लगा व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। मंच संचालन प्रथम वर्ष की छात्रा अस्तुति व मानसु ने किया।
प्रथम वर्ष की छात्रा रितिका, विशाखा व मोनिका ने नृत्य की प्रस्तुति दी। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने गुब्बारे फूलाने, स्पून एंड बॉल ट्रांसफर, साथी पहचानों जैसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। गुब्बारे फूलाने में आकांक्षा, स्पून एंड बॉल ट्रांसफर में कविता, साथी पहचानों में मनीषा कलसन व कविता, आरती व कोमल, तनु व नेहा बिष्ट विजयी रही। मिस फेयरवेल के लिए बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कैटवॉक करते हुए अपना परिचय दिया। द्वितीय वर्ष की नेहा बिष्ट को मिस फेयरवेल, तनु को फर्स्ट रनर अप, पूजा सिंह को सेकेंड रनर अप, प्रीति पांडे थर्ड रनर अप रही। अंशु को मिस गॉर्जियस, साक्षी को बेस्ट हेयरस्टाइल, प्रीति पांडे को मिस ब्रिलिएंट, नायशा को मिस फैशन आइकॉन के खिताब से नवाजा गया। प्रीति पांडे व पूजा सिंह को मोस्ट क्रिएटिव, कनिका व नेहा को मोस्ट ओबेडिएंट, कविता व प्रीति को मोस्ट सिंसियर, तनु व साक्षी को मोस्ट पंचवल, नेहा बिष्ट, शिवानी व शिप्रा पुनहानि को बेस्ट इन सीसीए, तन्नु को सर्वाधिक उपस्थिति, राधिका गुप्ता को आईटी वीजार्ड, डॉली त्रिपाठी को परफेक्शन इन डांसिंग स्किल के खिताब से नवाजा गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हमें अपने अंदर एक जुनून को जिंदा रखना चाहिए व हर काम को अच्छी तरह करने की जिद होनी चाहिए। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने बीएड द्वितीय वर्ष में से यूथ रेड क्रॉस वालंटियर, एनएसएस वालंटियर को पुरस्कार से नवाजा।
-फोटो 59 : मिस फेयरवेल का ताज पहनने वाली छात्रा नेहा बिष्ट प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा के साथ।