फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नीट यूजी 2026 में फेस ऑथेंटिकेशन से सत्यापन, आठ मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मेडिकल दाखिले के लिए तीन मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा अचूक रहने वाली है। परीक्षा में मुन्नाभाइयों पर नकेल कसने के लिए सत्यापन फेस ऑथेंटिकेशन से होगा। इससे गेट के बाद केंद्र के अंदर परीक्षा के दौरान दो बार सत्यापन हो जाएगा।
विज्ञापन




इससे पहले, नीट यूजी 2025 की परीक्षा में दिल्ली के कुछ केंद्रों पर फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया गया था। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद, इसे देशभर में लागू किया जा रहा है। इस बार, सभी परीक्षा केंद्रों में सत्यापन इस तकनीक के तहत होगा।



एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

नीट परीक्षा में मुन्नाभाइयों की नजर रहती है। इसीलिए मेडिकल स्नातक परीक्षा को फुलप्रूफ किया जा रहा है। जेईई मेन 2026 की परीक्षा में आखिरी के दो दिन के लिए फेस ऑथेंटिकेशन लागू किया गया था।
जेईई मेन की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या 12 से 14 लाख थी लेकिन नीट यूजी 2026 की परीक्षा में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इसीलिए परीक्षा को फुलप्रूफ बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें