फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से गोल्ड जीतकर लौटा बहादुरगढ़ का नीरज

Thu, 25 Sep 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में हाल ही में हुई सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के नीरज ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन


नीरज अभी तक अंतरराष्ट्रीय खेलों में एक, राष्ट्रीय खेलों में सात गोल्ड और चार सिल्वर के साथ करीब 25 मेडल जीत चुका है। खेल प्रेमियों द्वारा बुधवार को नीरज का जोरदार अभिनंदन किया गया।

गोवा के मढ़गांव शहर में 16 से 21 सितंबर तक चली सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में देशभर के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप में नीरज का प्रदर्शन शानदार रहा। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत नीरज ने गोल्ड मेडल जीता। नीरज ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 83 किलोग्राम भारवर्ग में बैंच प्रेस और डैड लिफ्ट में कुल 625 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


नीरज शर्मा ने बताया कि वह इससे पहले भी मलयेशिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुका है। बॉडी बिल्डिंग में भी एक बार मिस्टर राजस्थान व एक बार मिस्टर हरियाणा का खिताब जीत चुका है।

नीरज ने इस उपलब्धि का श्रेय माता अनीता व पिता विश्व प्रकाश को दिया है। नीरज वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे में कार्यरत हैं। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश का मान बढ़ाना है।
विज्ञापन


17 से 19 अक्तूबर तक अमेरिका के शहर लास वेगस में होने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर के 16 खिलाड़ियों में से नीरज हरियाणा के इकलौते खिलाड़ी हैं। इस प्रतियोगिता में सफल होने के लिए नीरज दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें