फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नीलम जाखड़ ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
16jjrp11- अपने पदक के साथ नीलम जाखड़। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
साल्हावास। खंड मातनहेल के गांव हमायूंपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलम जाखड़ ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करके जिले का मान बढ़ाया है। जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया यह प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें नीलम जाखड़ ने गोला फेंक इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नीलम जाखड़ नई दिल्ली में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ऑफिस सुपरीटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। गौड स्कूल लडायन से सन 2000 में अपने कोच जयप्रकाश जाखड़ की देखरेख में अभ्यास शुरू किया। जूनियर साउथ एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त कर चुकी है।
वह अनेक बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करके अपने जिले व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेल कोटे के तहत 2011 में भारतीय रेलवे में नौकरी ज्वाइन की, बाद में 2014 में नई दिल्ली में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ज्वाइन कर लिया। खिलाड़ी अपने विभाग की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन

नीलम ने बताया कि उनके पास एक बेटी है। पति हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। नौकरी, बच्चे की परवरिश व गृह कार्य के साथ-साथ अभ्यास के लिए समय निकालना बड़ा मुश्किल काम है, परंतु पूरे परिवार के सहयोग से ही यह सब संभव है। नीलम के माता-पिता व ससुराल के सभी सदस्यों ने पदक जीतने पर बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें