फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर पड़ाव में डटे पंजाब के करीब 80 वर्षीय आंदोलनकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन से जुड़े पंजाब के बुजुर्ग किसान की वीरवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नागरिक अस्पताल से जब सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव मुंडेकी के रहने वाला भजन सिंह (80) पत्नी सुमित्रा बाई व गांव के अन्य किसानों के साथ नए तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए टीकरी बॉर्डर पड़ाव में शामिल थे। वह बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 बाईपास पर नए बस स्टैंड के नजदीक किसानों के जत्थे के साथ डटे हुए थे। वीरवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथी किसान तुरंत उन्हेें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए। ढाई माह से यहां आंदोलन का हिस्सा थे। इस दौरान उसके साथ उनकी पत्नी भी आई हुई थी। सेक्टर-9 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी के अनुसार मृतक 6 बच्चों के पिता थे। उसके पास 4 बेटियां व 2 बेटे हैं। उसकी मौत हृदयाघात से होने की आशंका जताई गई है। असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें