फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नयागांव बांस की टीम ने कबड्डी में मारी बाजी

Sun, 28 Jan 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव कोलपुर खेतावास के खेल स्टेडियम में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। इसमें हिसार जिले के नयागांव बांस की टीम अव्वल रही तथा सोनीपत जिले के गांव सिद्धपुर लोवा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विजेता टीम को 41 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक गीता भुक्कल व वशिष्ठ अतिथि एसीपी राजवीर जाखड़, एडवोकेट उदयभान यादव, महिपाल यादव, जिला पार्षद बद्दू पहलवान, वीरेंद्र सूरजगढ़, महेंद्र मास्टर चढ़ावाना रहे। विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा खेल स्टेडियम कोयलपुर खेतावास की चारदीवारी का उद्घाटन व कोयलपुर गांव में सामान्य वर्ग की चौपाल का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर कोयलपुर के सरपंच जितेंद्र यादव, खेतावास के सरपंच दिलबाग फौजी, ग्राम विकास समिति के प्रधान सोनू यादव, पूर्व सरपंच हुक्म सिंह, पूर्व सरपंच बलवान, बीरेंद्र यादव, रामकुमार पहलवान, ब्लॉक समिति सदस्य शोपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें