बहादुरगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र, जन व समाज हित में कार्य करने को प्रेरित करते हैं। यह बात भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर बराही ने हलके के गांव मुकुंदपुर में बूथ नंबर 46 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 109वां कार्यक्रम सुनने के उपरांत ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कही। छिल्लर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर निशुल्क नेत्र जांच, रक्तदान शिविर, पौधरोपण अभियान, स्वच्छता, सफाई अभियान में जुटे रहते हैं। इस मौके पर सरपंच के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।