झज्जर। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राज रतन तिवारी ने बताया कि सत्र 2021-22 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अक्तूबर से शुरू हो चुके हैं। विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय.जीओवी.इन व नवोदय.जीओवी.इन/एनवीएस/ईन/एडमिशन-जेएनवीएसटी-क्लास पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। सत्र 2020-21 में जिला में कक्षा 5वीं मे अध्यनरत सरकारी, मान्यता प्राप्त एवं गैर सरकारी संस्थान के छात्र-छात्रा जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के बीच हो आवेदन कर सकते हैं।