बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय दुजाना की छात्रा नवीन ने प्रथम, राजकीय महिला कॉलेज बहादुरगढ़ की प्राची द्वितीय और राजकीय कॉलेज बादली की वर्षा को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
भाषण में राजकीय महाविद्यालय बादली की छात्रा कोमल ने प्रथम, राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ की वैष्णवी ने द्वितीय और सीजल राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में राजकीय कॉलेज दूजाना की प्रियंशी ने प्रथम, कॉलेज बहादुरगढ़ की ज्योति गुप्ता ने द्वितीय और एकता को तृतीय स्थान मिला।
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. सुदेश राठी ने विद्यार्थियों को मताधिकार के महत्व से अवगत कराया और युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।