फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेशाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Sun, 22 Dec 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : दिनेश शेखावत और प्रवीण शर्मा का स्वागत करते लख्मीचंद धर्मशाला कार्यकारिणी के सदस्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव दिनेश शेखावत व हरियाणा केसरिया हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को नियुक्त करने पर लख्मीचंद धर्मशाला की कार्यकारिणी की ओर से स्वागत किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव दिनेश शेखावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश तिवाड़ी, राष्ट्रीय संयोजक अतुल मिश्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केसरिया हिन्दू वाहिनी एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसके पास 23 राज्यों और 13 देशों में संगठन का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यह ट्रस्ट के रूप में रजिस्टर्ड है और कई मंत्रालयों से प्रमाणित है। प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर वे मेहनत से काम करेंगे और हरियाणा की नई टीम का गठन किया जाएगा। नप के वाइस चेयरमैन पाले राम शर्मा ने दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद राजेश मकड़ौली, पार्षद अनिल सिंघल, पार्षद कर्मबीर शर्मा, पार्षद मोनू, पूर्व पार्षद प्रेमचंद, डॉ. महेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश वशिष्ठ, बिल्लू पंडित, लख्मीचंद धर्मशाला महासचिव मास्टर सतीश शर्मा, उपप्रधान बलराम गौतम, सचिव हरिओम हरितश पूर्व प्रधान मामन राम, मास्टर रमेश, दीपक राज, टीनू शर्मा, बिजेंद्र भारद्वाज, प्रताप पाई, बंटी पाराशर, मास्टर मनोज वशिष्ठ, मनोज अत्री, तरुण कौशिक, ओमकार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें