फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाल विवाह रोकथाम पर आंगनबाड़ी वर्कर से मांगा सहयोग

Sun, 22 Dec 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 71: कार्यक्रम में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता।
विज्ञापन
बादली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए गए। बादली गांव में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर से सहयोग की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता नेहा रानी ने बताया कि बाल विवाह के कारण लड़कियों का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा आर्थिक विकास नहीं हो पाता। सुपरवाइजर अंजू ने कहा कि बाल विवाह कानून एवं बाल मजदूरी कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत करवा कर भी बाल विवाह पर रोक लग सकती है। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भतेरी और बबीता ने बताया कि बाल विवाह एवं बाल मजदूरी दोनों ही एक गंभीर समस्या है तथा इन दोनों अपराधों को खत्म करने के लिए हर संभव सहयोग और प्रयास करेंगी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मदद करने और जानकारी देने में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें