फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नरेश कुमार संधू लगातार पांचवीं बार हरियाणा मास्टर्स बास्केटबॉल टीम के कप्तान नियुक्त

विज्ञापन
-फोटो 87 : नरेश कुमार संधू।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी नरेश कुमार संधू एक बार फिर हरियाणा मास्टर्स बास्केटबॉल 50 से अधिक आयु वर्ग टीम के कप्तान बने। हरियाणा मास्टर्स बास्केटबॉल एसोसिएशन ने लगातार पांचवीं बार उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

टीम 27 से 31 जनवरी तक पुणे में आयोजित होने वाले मास्टर्स गेम्स टूर्नामेंट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। नरेश कुमार संधू वर्तमान में यातायात एसएचओ केएमपी आसौदा के पद पर कार्यरत हैं। टीम उनके कप्तान रहते हुए तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वहीं पिछले साल मास्टर्स गेम्स में रजत पदक हासिल किय था।
टीम में ये सभी शामिल

टीम में ब्रिगेडियर संदीप चहल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप श्योराण, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेश कुमार संधू, सेवानिवृत्त डीएसपी अशोक गोयत, चंद्र मोहन (कुरुक्षेत्र), अजय सांगवान (इंडियन रेलवे), इंद्रजीत गिल (रेलवे), नरेंद्र घनघस, शशी सिंह (भिवानी), कृष्ण लोहान (इंस्पेक्टर, हरियाणा पुलिस), अजय श्योराण (हिसार) और रामप्रकाश (कैथल) को शामिल किया गया है। टीम के कोच की जिम्मेदारी जितेंद्र चहल (जींद) को सौंपी गई है जबकि टीम मैनेजर पवन कुमार (कैथल) होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें