फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आलेख लेखन मेें नरेला की जानसी, झज्जर की अंकिता दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय के द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय हिंदी पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सेतु रहा। राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 48 महाविद्यालयों से 82 प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी भाषा को बढ़ावा देने और उसका जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन नरेला दिल्ली की जानसी ने, द्वितीय पुरस्कार महाराजा अग्रसेन पीजी कॉलेज झज्जर की अंकिता ने व वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की कार्तिका ने, तृतीय पुरस्कार इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज झज्जर की ज्योति गर्ग ने, कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन नरेला दिल्ली की खुशबू ने व वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की तनिष्का ने तथा सांत्वना पुरस्कार एमएलआरएस महाविद्यालय चरखी दादरी के बंटी, गॉड ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय रोहतक की कीर्ति ने, सतीश पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन रेवाड़ी की विशाखा यादव व कॉलेज ऑफ एजुकेशन हिसार की पिंकी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अन्नू शर्मा, सुनीता रानी व प्रीत कमल ने निभाई। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस, वाईआरसी व हिंदी भाषा क्लब द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें