झज्जर। एमबीबीएस में चयन होने पर जेएस स्कूल की पूर्व छात्रा कनुज को गांव वालों ने सम्मानित किया। हाल ही में पूरे देश के मेडिकल कॉलेजाें में प्रवेश हेतु नीट काउंसिलिंग जारी की है। इस दौरान छात्रा कनुज का एमबीबीएस में दाखिला होने पर गांव भदानी में खुशी का माहौल है। इस उपलक्ष्य में भदानी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था निदेशक जोगेंद्र देशवाल, प्राचार्या कृष्णा देवी, स्टाफ सदस्यों तथा ग्रामीणों ने छात्रा कनुज को फूल-मालाओं व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। निदेशक ने बताया कि कनुज शुरू से ही विद्यालय की होनहार छात्रा रही है, जिसने गत वर्ष बारहवीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान संकाय में पूरे हरियाणा में टॉप कर गांव भदानी व झज्जर जिले का मान बढ़ाया। छात्रा कनुज ने बताया कि उसका लक्ष्य डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। संवाद