बहादुरगढ़। अंधेरे में डूबे ड्रेन वाले रास्ते की खराब स्ट्रीट लाइटें नगर परिषद ने ठीक करा दी हैं जिसके बाद यह मार्ग रोशन हो गया। अमर उजाला ने यह समस्या प्रमुखता से उठाई थी जिसे संज्ञान में लेकर नगर परिषद ने उन्हें ठीक कराया और लोगों को राहत मिली।
इस मार्ग पर दिन छिपते ही अंधेरा छा जाता था। जिससे लोग काफी परेशान थे। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद ने इस पर संज्ञान लिया और इन लाइटों को दुरुस्त कराया गया। इसके बाद मार्ग रोशन हो गया। इसके लिए शहरवासियों और ड्रेन के आसपास के दुकानदार काफी खुश हैं।
शहरवासी विक्रम शर्मा, मुकेश बंसल, रवि शर्मा, अमित कुमार, दुकानदार शमशेर सिंह, शेखर ने रविवार को इस समस्या को उठाया था। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने इसे प्रकाशित किया और यह मार्ग रोशन हो गया। यह मार्ग सांखोल गांव से लेकर सेक्टर-9 मोड़ तक बना है और 5-6 किलोमीटर लंबा है। काफी समय से यह मार्ग अंधेरे मेें डूबा हुआ था। अब दिवाली पर रोशन हो गया है। लोगों को इस मार्ग से गुजरने में अब कोई परेशानी नहीं आएगी। लोगों का कहना है कि नगर परिषद अधिकारियों और नेताओं को बहादुरगढ़ की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। ताकि आमजन को सुविधाएं मिले, लेकिन अधिकारी और नेता आमजन की समस्याओं की ओर कोई ध्यान आकषित नहीं करते। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ड्रेन वाले रास्ते पर 200 से अधिक लाइटें लगी हैं। हालांकि अभी भी इस मार्ग पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह ऑन नहीं हुई हैं। उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि अमर उजाला समय-समय पर लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से प्रकाशित करता है और उनका समाधान भी होता है।
ड्रेन वाले रास्ते की लाइटों को रोशन किया गया है। शहर में जहां कहीं भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं उन्हें भी दिवाली से पहले दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।