फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटबॉल प्रतियोगिता में 71 हजार का इनाम जींद के नाम

Tue, 28 Jan 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नूना माजरा के फुटबॉल मैदान पर हुई 49वीं तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 38 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जींद की टीम ने अपने नाम किया। पहला स्थान प्राप्त करने पर टीम को 71000 हजार रुपए नकद दिए गए।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला बादली अकादमी क्लब की टीम ने जीता, जिसे 51000 हजार का इनाम दिया गया। सेमीफाइनल मुकाबला खेड़ी तलवाना व नूना माजरा की टीम के बीच हुआ। इसमें दोनों टीम बराबरी पर रही। इन्हें 5100-5100 रुपए इनाम दिया गया। बेस्ट गोल कीपर का इनाम तन्य को मिला। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर विधायक राजेश जून मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से एक तरफ जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं आज खेलों के क्षेत्र में रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध है। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने विधायक राजेश जून का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर व पगड़ी बांधकर सम्मान किया। विधायक ने विजेताओं को अपनी ओर से इनाम राशि भेंट की। विधायक राजेश जून 31 वर्षों से लगातार इस फुटबॉल प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए पहले इनाम की धनराशि दान स्वरूप भेंट करते आ रहे हैं।

-फोटो 62 : प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें