फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के नवनिर्वाचित 26 पार्षदों को एसडीएम दिलाई शपथ, पांच गैरहाजिर

Sat, 25 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
nagar parishad - फोटो : Bureau
विज्ञापन
एसडीएम मनीषा शर्मा ने कहा कि नगर परिषद बहादुरगढ़ के नवनिर्वाचित पार्षद अपने वार्ड के विकास के लिए सजग रहें और प्रशासन की ओर से उन्हें विकासात्मक कार्यों के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वह शुक्रवार को वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान आयोजित बैठक में बोल रही थीं।
विज्ञापन

एसडीएम ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बहादुरगढ़ नगर परिषद के सभा कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें बहादुरगढ़ शहर के विकास में सजग प्रहरी की भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया। इस शपथ ग्रहण समारोह में कुल 31 में से 26 पार्षदों से शपथ ली। पांच पार्षद शपथ ग्रहण के लिए नहीं आए। माना जा रहा है कि ये सभी भाजपा विधायक नरेश कौशिक के समर्थक हैं। एसडीएम मनीषा ने पार्षदों का आह्वान किया कि वार्ड के लोगोें ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें एमसी की जिम्मेदारी सौंपी है वे उस विश्वास को कायम रखते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें। उन्होंने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को विधि द्वारा स्थापित भारत व भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखने के साथ-साथ सौंपे जाने वाले कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीपीओ रामफल सिंह व एमई रमेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

महिला पार्षदों की संख्या ज्यादा
नगर पार्षदों के इस शपथ ग्रहण समारोह में कई नई बातें देखने को मिलीं। जिस सभा कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा था, उस समारोह में शपथ ग्रहण के दौरान नगर पार्षदों व नगर परिषद अधिकारियों के अलावा किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। पहले की तुलना में परिषद बोर्ड के इस शपथ ग्रहण समारोह में महिला पार्षदों की संख्या पुरुष पार्षदों की तुलना में ज्यादा होनी चाहिए थी। लेकिन चुनी गई 16 महिला पार्षदों में से चार पार्षद अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन


हरियाणवी परिधान में पहुंचे शपथ लेने
नगर परिषद में कई साल के बाद कोई पार्षद ठेठ हरियाणवी कपड़ों में नजर आया। सफेद धोती-कुर्ते और तुर्हे वाली पगड़ी में आए वार्ड-21 के नगर पार्षद अलबेल पहलवान आकर्षण के केंद्र बने रहे। अलबेल ने कहा कि भारतीय वेशभूषा पहनने में उन्हें गर्व है और वह परिषद में हमेशा इसी तरह आएंगे।
विज्ञापन


- इन पार्षदों ने ली शपथ

वार्ड    पार्षद का नाम
1    संदीप
2    प्रेमचंद
3    राममूर्ति
4    रवींद्र जाखड़
5    रवि खत्री
6    दीपा रानी
7    प्रवीन राठी
8    प्रवीन कुमार
9    बिमला
10    अशोक राठी
11    कुसुम (अनुपस्थित रहीं)
12    लक्ष्मी सहवाग
13    सीमा राठी
14    जसबीर सैनी (अनुपस्थित रहे)
15    मोनिका राठी
16    गुरुदेव राठी
17    रमिता चुघ
18    युवराज छिल्लर
19    कविता गोयल (अनुपस्थित रहीं)
20    विनोद जांगड़ा
21    अलबेल पहलवान
22    कांता
23    शीला राठी
24    रेखा वत्स (अनुपस्थित रहीं)
25    रमन यादव
26    रेखा दलाल
27    अनिता
28    सत्यप्रकाश छिकारा
29    मोनिका गर्ग (अनुपस्थित रहीं)
30    नीना राठी
31    शशि कुमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें