फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पीवीसी मार्केट में नप ने की कार्रवाई, छह दुकानदारों व एक गाड़ी का काटा चालान

विज्ञापन
nagar parishd takes action in illegal PVC market, six shopkeepers and one vehicle cut challan - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर के साथ सटी जटवाड़ा की जमीन पर अवैध रूप से विकसित पीवीसी मार्केट में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने यातायात पुलिस के साथ मार्केट में दबिश दी। कबाड़ लेकर जा रही एक गाड़ी का चालान पुलिस ने किया तो नगर परिषद ने छह दुकानदारों के चालान काटे।
विज्ञापन

दरअसल, एनजीटी के आदेश पर दिल्ली से पीवीसी मार्केट हटा दी गई थी। उसके बाद प्लास्टिक व्यापारियों की नजर बॉर्डर के साथ लगती जटवाड़ा की जमीन पर पड़ी। एक के बाद एक व्यापारियों ने उक्त जमीन पर डेरा डालना शुरू कर दिया। अब करीब डेढ़ साल बाद कई एकड़ तक यह मार्केट विस्तार कर चुकी है। अभी हाल ही में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के चेयरमैन भूरेलाल की ओर से गुरुग्राम में बैठक के दौरान अवैध पीवीसी मार्केट को लेकर दिए गए कड़े निर्देशों की पालना करते हुए मंगलवार को नगर परिषद व यातायात पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम को देखते ही यहां प्लास्टिक कबाड़ लेकर आए चालक अपनी-अपनी गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। ऐसे में टीम ने एक गाड़ी का चालान किया। इसके अलावा नगर परिषद ने छह दुकानदारों के चालान किए हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 व एनजीटी के निर्देशों का हवाला देते हुए नगर परिषद अधिकारियों ने ये चालान किए हैं। सभी पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर परिषद ने अवैध पीवीसी मार्केट में 60 हजार रुपये का जुर्माना किया है। नगर परिषद की ओर से ये चालान भविष्य में भी किए जाएंगे। नगर परिषद की ओर से यह कार्रवाई यातायात थाना प्रभारी बलवान सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक बलबीर सिंह, सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा व भवन निरीक्षक विवेक जैन की टीम ने की है।
पीवीसी मार्केट में सोलिड वेस्ट अधिनियम की पालना न करने वाले छह दुकानदारों के चालान किए गए हैं। उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। सभी लोगों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

बलबीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
नगर परिषद के साथ मिलकर पीवीसी मार्केट में कार्रवाई की गई। गाड़ियों के चालक भाग गए थे। इसलिए एक ही गाड़ी का चालान किया जा सका। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

बलवान सिंह, यातायात थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें