-फोटो 55 : नप कार्यालय में बैठक में मौजूद चेयरपर्सन सरोज राठी व पार्षद। संवाद
- फोटो : स्कूल
बहादुरगढ़। भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीज फायर की घोषणा हो गई है, लेकिन यहां के तनाव को ध्यान में रखते हुए बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में 20 स्थानों पर सायरन लगाए गए हैं। अधिकारियों और चेयरपर्सन का कहना है कि और स्थानों पर यदि सायरन लगाने की जरूरत पड़ेगी तो वहां भी लगाए जाएंगे।
नप की ओर से 36 सायरन खरीदे गए हैं। यह सायरन औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा सरकारी कार्यालयों, वार्ड पार्षदों के कार्यालयों पर भी लगाए गए हैं। उन्होंने आमजन से सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पूरी तरह पालने की अपील की है। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों की एक बैठक हुई। इसमें नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी व पार्षदों ने भारतीय सेना को सलाम किया। बैठक में वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, पार्षद नीना राठी, सुनेना मलिक, ज्योति रोहिल्ला, अन्नू रानी, राजेश तंवर, अश्वनी शर्मा, परवीन, बिजेंद्र दलाल, अशोक शर्मा, विनोद, संदीप दहिया, रजनीश मोनू, बलराम दलाल, राजेश मकड़ोली, सचिन दलाल, हरिमोहन धाकरे, सिकंदर, कर्मवीर शर्मा, एसआई सुनील हुड्डा, जेई आकाश, जेई आशीष आदि मौजूद रहे।